चूरू में पीडीयू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक उत्सव ‘नक्षत्र 2026’ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उत्सव का उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ. महेश मोहन पुकार ने बैलून उड़ाकर और दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें टीम भावना और नेतृत्व कौशल भी विकसित करते हैं। डॉ. पुकार ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे उन्हें अपनी कला निखारने का अवसर मिल सके।
वाइस प्रिंसिपल डॉ. रमाकांत वर्मा ने कार्यक्रम के प्रभावशाली शुभारंभ की सराहना की। उन्होंने आने वाले दिनों में और भी बेहतर प्रस्तुतियों की उम्मीद जताई। 7 दिन तक चलेगा वार्षिक उत्सव
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण एमबीबीएस बैच 2025 के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुति रही, जिसने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
यह 7 दिवसीय वार्षिक उत्सव विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। यह विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक व्यापक मंच प्रदान करेगा। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. रमाकांत वर्मा, डॉ. गजानंद रसगनिया, डॉ. मंजीत, डॉ. विनय जानु, डॉ. आशीष तिवाड़ी और डॉ. नदीम सहित बड़ी संख्या में संकाय सदस्य, विद्यार्थी और कॉलेज स्टाफ मौजूद थे।


