चूरू मेडिकल कॉलेज में पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि:विधायक हरलाल सहारण के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला

पीडीयू मेडिकल कॉलेज में शनिवार शाम जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को मोमबती जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज से लेकर वीरगति स्मारक तक मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट और डॉक्टर्स की ओर से चूरू विधायक हरलाल सहारण के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि हमारे देश के सैनिक गर्मी और सर्दी के मौसम में देश की सरहद पर हमारी रक्षा करते हैं। इनकी बदोलत हम अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें हमारे 40 जवान शहीद हुए थे। आज के दिन हम उनको याद करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं। विधायक सहारण ने कहा कि हमें देश के सैनिकों का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट, डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ व अन्य स्टाफ ने मेडिकल कॉलेज से वीरगति स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला, जहां वीरगति स्मारक पर मोमबत्तियां जलाकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में भारत माता जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। इस मौके पर अतिरिक्त प्रिंसिपल डॉ. रमाकांत वर्मा, कार्यवाहक अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजीत गढ़वाल, डॉ. दिनेश मील, डॉ. अभिमन्यु तिवारी, डॉ. संदीप कुल्हरी, डॉ. नूतन वर्मा, डॉ. आनन्द प्रकाश, डॉ. विश्वजीत, डॉ. मुकेश लखाला, नर्सिंग ऑफिसर सुरेश कुमारी, विनय सहारण, एमआरएस इंचार्ज ताराचंद मेघवाल, प्रदीप चौधरी, वेदप्रकाश खीची, निर्मल कुमार, जगदीश कुमार आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *