चूरू-सादुलपुर रेलवे ट्रैक डबलिंग से बदला ट्रेनों का रूट:3 रद्द, 18 ट्रेनें सीकर जिले से होकर गुजरेंगी; चूरू तक ही चलेगी कोटा-सिरसा ट्रेन

बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलवे सेक्शन में रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित हो गया है। दुधवाखारा, हड़याल, डोकवा और सादुलपुर स्टेशनों के बीच चल रहे काम के कारण कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल और डायवर्ट किया है, जबकि कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर पश्चिम रेलवे के चीफ PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि रेलवे ट्रैक डबल होने के कारण कई ट्रेनों को सीकर जंक्शन होकर चलाया जाएगा। वहीं, कुछ ट्रेनें सीकर जिले के नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर और रींगस जंक्शन स्टेशनों पर स्टॉपेज करेंगी। सुदर्शन ने बताया कि 15 अप्रैल से 28 अप्रैल तक ट्रेन नंबर 04705, हनुमानगढ़-जयपुर स्पेशल ट्रेन, ट्रेन नंबर 04706, जयपुर-हनुमानगढ़ स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। 25 अप्रैल से 29 अप्रैल तक ट्रेन नंबर 54804, रेवाड़ी-सीकर ट्रेन और ट्रेन नंबर 54803, सीकर-रेवाड़ी ट्रेन रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 19813, कोटा-सिरसा ट्रेन 25 अप्रैल और 27 अप्रैल को कोटा से रवाना होकर चूरू तक ही चलेगी और ट्रेन नंबर 19814 सिरसा-कोटा ट्रेन 26 अप्रैल व 28 अप्रैल को सिरसा के बजाय चूरू से ही चलेगी। इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *