चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में आलोक प्रदेश उपाध्यक्ष बने

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के प्रदेश स्तर के चुनाव को आपसी समन्वय एवं एकता से संपन्न कराने पहल की गई है। व्यापारियों में एकता बनाते हुए अब निर्विरोध निर्वाचन की पुरानी परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। जिसके तहत राजनांदगांव से प्रदेश उपाध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक बिंदल एवं प्रदेश मंत्री पद पर युवा नेता तरुण लहरवानी को निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। इसके पूर्व चेंबर में दो पैनलों के माध्यम से चुनाव संपन्न हुआ करते थे। वर्षों से व्यापारी एकता पैनल के पदाधिकारी चुनाव जीता करते थे। परंतु विगत 3 वर्ष पूर्व जय व्यापार पैनल ने प्रदेश में सभी जिलों में अपना एकाधिकार बनाया था। परंतु चुनाव के बाद व्यापारियों में मतभेद उभर कर सामने आए। जिसके कारण चेंबर दो भाग में दिखने लगा था। जिसके कारण ही प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने व्यापारियों के हित में आपसी समन्वय बनाकर दोनों पैनलों को सम्मान देते हुए सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष एवं मंत्री के नाम निर्विरोध तय करने का निर्णय लिया। जिसके चलते राजनांदगांव में आलोक बिंदल एवं तरुण लहरवानी आपसी समन्वय एवं सर्वसम्मति से चुने गए। जिसकी विधिवत पुष्टि चुनाव अधिकारी बनाए गए योगेश खत्री ने की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *