चेंबर ने नवनिर्वाचित पार्षद को दी बधाई

गुमला | झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने चैंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी को शहर के वार्ड संख्या 20 से पार्षद निर्वाचित होने पर बधाई दी है। चेंबर अध्यक्ष ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि रमेश कुमार चीनी सदैव जनसेवा के कार्यों में तत्पर रहते हैं। ऐसे में उनकी यह जीत न केवल वार्ड बल्कि पूरे शहर के विकास के लिए विशेष मायने रखती है। आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में वार्ड 20 के विकास को नई गति मिलेगी। व्यवसायिक अनुभव और सेवा भाव के मेल से शहरी विकास की नई उम्मीदें जागी हैं। इस अवसर पर चेंबर सदस्यों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *