चेक बाउंस मामले में एक गिरफ्तार

चेक बाउंस मामले में एक गिरफ्तार
रामनगर।
पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कोतमा के द्वारा कॉबिंग गस्त कर अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करने तथा माननीय न्यायालय में विचाराधीन विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में चल रहें फरार वारण्टियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने हेतु निर्देशित किया था। जिसके अनुपालन में दिनांक 29 मार्च 25 को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोतमा जिला अनूपपुर द्वारा जारी प्र० क्रं0 54/23 धरा 138 पार.लि.अधि. के गिरफ्तारी वारण्टी राजकुमार कोल पिता फक्कर कोल उम्र 46 वर्ष निवासी कपिलधारा कालोनी बिजुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कोतमा में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी रामनगर उपनिरीक्षक सुमित कौशिक के कुशल नेतृत्व में प्रआर0 134 अमर सिंह, आर0 464 विनोद मरावी का सराहनीय योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *