चेटीचंड पर 20 को सामूहिक मुंडन और यज्ञोपवीत संस्कार

भीलवाड़ा | भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के उपलक्ष में 13 से 20 मार्च तक होने वाले 8 दिवसीय चेटीचंड महापर्व को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जिनकी समीक्षा के लिए रविवार को सिंधी समाजजनों की बैठक शाम को नाथद्वारा सराय के हेमराज मल भगत झूलेलाल सनातन मंदिर में महंत टेऊंराम भगत के सानिध्य, रमेशचंद्र सभनानी के विशिष्ट आतिथ्य व झूलेलाल मित्र मंडल के अध्यक्ष कमल वैशनानी की अध्यक्षता में हुई। पर्व के आठों दिन शहर के हर झूलेलाल मंदिर में भजन कीर्तन, पंजडों की प्रस्तुति, अभिषेक आरती व धार्मिक अनुष्ठान होंगे। रात में पारंपरिक सामूहिक छेज खेला जाएगा। 15 मार्च को पूज्य हेमराजमल साहब सेवा समिति के तत्वावधान में नाथद्वारा सराय झूलेलाल मंदिर में सुबह 11 बजे सिंधी समाज के शिक्षाविदों का सम्मान दोपहर एक बजे होगा। समाजजनों की प्रसादी और शाम को 4 बजे से पूज्य बहराणा की स्थापना कर झूलेलाल भगवान का आव्हान किया जाएगा। 20 मार्च को मुख्य आयोजन में मंदिर में सुबह से देश के विभिन्न शहरों से आने वाले सिंधी समाज के बालकों के सामूहिक मुंडन व यज्ञोपवीत संस्कार होंगे। बहराणा साहब की स्थापना कर विभिन्न कार्यक्रमों सहित शाम 5 बजे से सभी 8 झूलेलाल मंदिरों से लघु शोभायात्राएं निकाली जाएगी। इससे पूर्व 19 मार्च को चित्रकूट धाम से सकल सिंधी समाज की सुबह 9.30 बजे से वाहन रैली शुरू होगी जो नाथद्वारा सराय के दादा हेमराजमल झूलेलाल मंदिर पहुंचेगी। 20 मार्च को सिंधी समाज व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखेगा। इसी दिन दोपहर में सामूहिक भंडारा होगा। शाम को इंद्रा मार्केट सिंधी व्यापारी एसोसिएशन द्वारा चित्रकूट धाम में सिंधी समाजजनों की सामूहिक भोजन प्रसादी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *