डूंगरपुर| जिले में विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रोशनी पंडया ने साबला ग्राम इकाई महिला प्रकोष्ठ का गठन कर चेतना नारायण पंडया को अध्यक्ष बनाया। साथ ही ग्राम इकाई की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष कांता डायालाल खेमोत, महामंत्री नीमा प्रकाश वनोत, मंत्री विद्या सुनील खेमोत, कोषाध्यक्ष अनीता मणिलाल मेहता एवं सदस्य पद पर तनुजा जानी, कविता जानी, कविता सेवक व कविता जोशी को बनाया।


