चेन्नई में सड़क हादसे में मजदूर की मौत:झारखंड सरकार ने एयरलिफ्ट कर बोकारो पहुंचाया शव, परिवार को 2.5 लाख की मदद

बोकारो के सेक्टर-9 निवासी मनोज साहू की चेन्नई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मनोज चेन्नई में एक निजी कंपनी के लिए सड़क निर्माण कार्य कर रहे थे। 25 मई को हुए हादसे के बाद झारखंड सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को एयर एंबुलेंस से रांची पहुंचाया। बड़े भाई की कोरोना काल में मृत्यु हो चुकी है रांची से शव को बोकारो लाया गया। यहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। परिवार ने बताया कि मनोज दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई की कोरोना काल में मृत्यु हो चुकी है। मनोज के परिवार में पत्नी, एक बेटा और चार बेटियां हैं। विधवा पेंशन योजना का लाभ देने की प्रक्रिया भी शुरू राज्य सरकार ने मृतक के परिवार को 2.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है। साथ ही विधवा पेंशन योजना का लाभ देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। स्थानीय विधायक की पहल पर की गई इस मदद के लिए परिजनों ने सरकार का आभार जताया है। क्षेत्र में शोक की स्थिति है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *