चेरिटेबल ट्रस्ट ने 200 परिवारों को राशन वितरित कर निभाई सेवा

भास्कर न्यूज | जालंधर समाज में मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। यही काम आपको औरों से अलग रखता है। समाज में हमारे इर्द-गिर्द ऐसे इंसान भी मिलते हैं जो सेवा करने को अपने जीवन का सबसे बड़ा धर्म मानते हैं। हम अकसर समाजसेवा की बात करके दूसरे को प्रेरित भी करते हैं। सिटी की ऐसी समाज सेवी संस्था बीबी नानकी जी चेरिटेबल ट्रस्ट है जोकि निस्वार्थ भाव से समाज में सेवा कर रही है। परिवारों को राशन और मेडिकल कैंप लगाकर मदद कर रही है। वीरवार को संस्था ने परिवारों को राशन बांटने की सेवा निभाई। संस्था के चेयरमैन हरीश कुमार अरोड़ा और मुख्य सेवादार अशोक सोबती ने बताया संस्था द्वारा 200 जरूरतमंद परिवारों को राशन देकर उनकी मदद की जाती है। उन्होंने बताया कि जैसे गुलाब को उपदेश देने की जरूरत नहीं होती, वह तो केवल अपनी खुशबू बिखेरता है, उसकी खुशबू ही उसका संदेश है। ठीक इसी तरह खूबसूरत लोग हमेशा दयावान नहीं होते, लेकिन दयावान लोग हमेशा खूबसूरत होते हैं, यह सर्वविदित है। सामाजिक, आर्थिक सभी रूपों में सेवा भाव की अपनी अलग-अलग महत्ता है। बिना सेवा भाव के किसी भी पुनीत कार्य को अंजाम तक नहीं पहुंचाया जा सकता। उनके सामने कुछ उदाहरण भी प्रस्तुत करते हैं, ताकि लोग मिसाल के रूप में लें और नेक कार्य को आगे बढ़ाने में योगदान दें। इसके भी दो रूप देखने को मिलते हैं। इस मौके पर चंद्रकांता, नीलम, सीमा, राज कुमार अरोड़ा, खुशी अरोड़ा, ब्रिजेश अरोड़ा, लक्की अरोड़ा, तरुण, सन्नी, अजय अरोड़ा, सरोज बाला मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *