जोधपुर में देवनगर पुलिस थाना क्षेत्र में पाल रोड 21 के सेक्टर मोड़ पर हुई चैन स्नैचिंग के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए चेहरे पर होली का कलर लगा लिया था। पूछताछ में आरोपी आसिफ (30) ने पाल रोड 21 सेक्टर मोड़ से चैन स्नैचिंग करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से कई बड़ी वारदातें खुलने की संभावना है। बाइक पर जा रहे युवक की छीनी थी चेन
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया- 3 मार्च को पललित वैष्णव पुत्र ओमप्रकाश वैष्णव निवासी खेमें का कुआं ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि वह पत्नी और छोटे बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर घर से पाल बालाजी जा रहा था। जब वे पाल रोड स्थित 21 सेक्टर मोड़ के पास पहुंचे। तभी पीछे से आए एक मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने उनके गले में पहनी चेन और लोकेट छीन लिया और फरार हो गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थानाधिकारी सोमकरण के नेतृत्व में मामले का पर्दाफाश करने के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। बचने के लिए चेहरे पर लगाया रंग
टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे दस्तयाब किया। गिरफ्तार आरोपी आसिफ पुत्र मोहम्मद खलील निवासी राजीव गांधी कॉलोनी, पाल लिंक रोड जोधपुर पश्चिम का रहने वाला है। पुलिस की कार्रवाई में कांस्टेबल नरेंद्र सिंह और मोतीलाल की विशेष भूमिका रही।


