चैतन्य कॉलेज की निशु परिक्षेत्र स्तरीय शतरंज में पहले स्थान पर

भास्कर न्यूज | पामगढ़ चैतन्य विज्ञान व कला महाविद्यालय (स्वशासी), पामगढ़ की शतरंज खिलाड़ी निशु ने शह और मात के खेल में महाविद्यालय को गौरवान्वित कियाहै। उच्च शारीरिक शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में शासकीय क्रांतिकुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में मंगलवार को परिक्षेत्र स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता (महिला वर्ग) में हुई थी। इसमें निशु ने अपनी तीव्र बुद्धि, सूझ-बूझ और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के पीछे उनके कोच सरोजमणि बंजारे का सतत मार्गदर्शन, परिश्रम व समर्पण सराहनीय रहा। इस सफलता पर महाविद्यालय के संचालक वीरेंद्र तिवारी व प्राचार्य आदरणीय डॉ. वीके गुप्ता ने विजेता छात्रा को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय परिवार ने इस शानदार सफलता के​ िलए विजेता छात्रा, कोच व खेल विभाग को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि चयन के आधार पर निशु 13 से 15 जनवरी 2026 के मध्य आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *