देवनगर पुलिस थाना क्षेत्र में पाल रोड 21 सेक्टर मोड़ पर हुई चैन स्नैचिंग की घटना के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि 3 मार्च 2026 को पललित वैष्णव पुत्र ओमप्रकाश वैष्णव निवासी खेमें का कुआं ने रिपोर्ट दी थी कि वह अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर घर से पाल बालाजी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब वे पाल रोड स्थित 21 सेक्टर मोड़ के पास नाले के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने उनके गले में पहनी चैन और लोकेट झपटकर छीन लिया और 21 सेक्टर की तरफ फरार हो गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।थानाधिकारी सोमकरण के नेतृत्व में मामले का पर्दाफाश करने के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। बचने के लिए चेहरे पर लगाया रंग टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे दस्तयाब किया। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए चेहरे पर रंग लगा लिया था। पूछताछ में आरोपी ने पाल रोड 21 सेक्टर मोड़ से चैन स्नैचिंग करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी आसिफ पुत्र मोहम्मद खलील उम्र 30 वर्ष निवासी राजीव गांधी कॉलोनी, पाल लिंक रोड, पुलिस थाना देवनगर, जोधपुर पश्चिम का रहने वाला है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई में कांस्टेबल नरेंद्र सिंह और मोतीलाल की विशेष भूमिका रही।


