भास्कर न्यूज |लुधियाना मॉडल टाउन इलाके में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मॉडल टाउन एक्सटेंशन के पास से आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुनाल निवासी फिरोजपुर, कुनाल उर्फ सोनू और करन निवासी आंबेडकर नगर, लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की जा रही एक्टिवा (PB10FE-2971) भी बरामद की है। जांच अधिकारी के अनुसार, आरोपी मॉडल टाउन क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


