भास्कर न्यूज | बाड़मेर नागाणा पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चुराई गई बाइक को बरामद किया। आरोपी पुलिस थाना महिला बाड़मेर का स्थाई वारंटी है। 17 फरवरी को बाटाडू से बाइक चोरी हुई थी। 20 फरवरी को रतनाली नाडी भीमड़ा क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपी सोहनपुरी उर्फ सुनिलपुरी निवासी बाछड़ाऊ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई। पुलिस ने पूछताछ में आरोपी ने एक साथी के साथ मिलकर अन्य स्थानों पर भी चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है।


