दुर्ग जिले के भिलाई टाउनशिप में भिलाई स्टील प्लांट अपनी बनाई बिजली की सप्लाई करता है। ऐसे में यहां बिजली चोरों की संख्या काफी बढ़ गई है। इसको लेकर बीएसपी की टीम ने भिलाई नगर की एक बस्ती में कार्रवाई करते हुए 400 घरों की बिजली काट दी। मामला भिलाई नगर सेक्टर 7 की रेलवे स्टेशन से लगी अवैध बस्ती का है। यहां 400 घरों में लोग ने अवैध कनेक्शन खींचकर बिजली जला रहे थे। इस पर कार्रवाई करने के लिए प्रवर्तन विभाग, टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, पीएचडी विभाग की टीम पहुंची। कार्रवाई के दौरान किसी तरह का कोई विरोध या अनहोनी ना हो इसको देखते हुए सुरक्षा के लिए भिलाई नगर थाने से बड़ी संख्या में पुलिस बल, बीएसपी के गार्ड, सहित करीब 80 लोगों की टीम मौजूद थी। बीएसपी की टीम ने बस्ती तक जाने वाले अवैध कनेक्शन की सप्लाई बंद करने के लिए पहले मेन लाइन की बिजली काटी। जब लोगों के घरों की बिजली बंद हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बीएसपी की टीम जब लोगों के घरों का कनकेशन काटने पहुंची तो लोगों ने उनसे विवाद शुरू कर दिया। लोगों ने मेन रोड में आकर चक्का जाम करने की कोशिश भी की। इसकी सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से भगाया। टीम ने किया 2000 मीटर तार जब्त बिजली काटने पहुंची टीम ने यहां 400 घरों के अवैध कनेक्शन काटा। इस दौरान उनके घरों तक गई लगभग 2000 मीटर तार को काटकर जब्त किया गया। टीम के लोगों का कहना था कि इन लोगों ने जान जोखिम में डालकर कनेक्शन खुद से लिया था, इसलिए तार को जब्त किया गया है। सड़क के ऊपर था तारों का जाल लोगों ने बस्ती तक कनेक्शन ले जाने के लिए केबल वायर को मेन सड़क के ऊपर से गुजार दिया था। सड़क के उस पार से बिजली का अवैध कनेक्शन खींचकर अपने घर तक ले गए थे। ऐसे में यदि उनके द्वारा गाड़ा गयां बांस बल्ली गिरी तो तार टूटकर सड़क में गिर सकती है और इससे राहगीरों की जान भी जा सकती है।


