चोरी की बैटरी खरीदने के आरोप में चालकों और स्थानीय लोगों ने कबाड़ गोदाम में की तोड़फोड़

भास्कर न्यूज | खड़गपुर कोतवाली थाना अंतर्गत मेदिनीपुर शहर के पुलिस लाइन इलाके में अवैध रूप से बने कबाड़ गोदाम में चोरी को लेकर ट्रक व टोटो चालकों ने तोड़फोड़ की। जिससे इलाके में कुछ देर के लिये परिस्थिति काफी उग्र हो गयी। मालूम हो कि मेदिनीपुर रेलवे स्टेशन से सटा रंगामाटी इलाके समेत कई इलाकों से ट्रकों और टोटो की बैटरियां चोरी हो रही थीं। जिससे ट्रक और टोटो चालक काफी परेशान और गुस्से में थे। इसी बीच ट्रक की बैटरी चुराते हुए एक चोर को इलाके के लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उससे पूछताछ के बाद पता चला कि चोरी की बैटरियां मेदिनीपुर शहर के पुलिस लाइन इलाके में एक अवैध कबाड़ गोदाम के मालिक को बिक्री करता था। इसके बाद इलाके ट्रक चालकों और स्थानीय का हुजूम कबाड़ गोदाम पहुंचा। गोदाम के अंदर कई चोरी हुई बैटरी बरामद हुई। जिसके बाद ट्रक चालकों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा। लोगों का रोष और उग्र परिस्थिति को देखते हुये कबाड़ गोदाम का मालिक और कर्मचारी गोदाम छोड़कर फरार हो गये। उत्तेजित लोगों ने कबाड़ गोदाम में तोड़ फोड़ की। टूटा-फूटा सामान सड़क पर फेंक दिया। सूचना पाकर मेदिनीपुर कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक चालकों ने स्थानीय लोगों से शिकायत की कि प्रशासन की नाक के नीचे अवैध गोदाम चल रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। घटना से इलाके में काफी उत्तेजना फैल गयी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *