चोरी की स्कूटी और बोलैरो के साथ युवक को पकड़ा

अमृतसर| थाना मजीठा रोड की पुलिस ने चोरी की स्कूटी सहित एक युवक को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 88 फुट रोड का रहने वाले विक्रम मसीह के रूप में हुई है। यहां वह कमरा किराये पर लेकर रह रहा था। आरोपी जिला गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक स्थित गांव खासा का रहने वाला है। आरोपी से एक गाड़ी और स्कूटी बरामद की है। एसएचओ रणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें दी शिकायत में बख्शीश सिंह ने बताया कि उसने अपनी गाड़ी बोलैरो मैक्स 6 फरवरी की रात घर के बाहर पार्क की थी। जब बाहर देखा तो वह चोरी हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी तक पहुंच कर गाड़ी और स्कूटी को बरामद किया है। आरोपी स्पेशल सिटी में वाहन चोरी करने के लिए 88 फुट रोड पर किराये का कमरा लिया था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद आगे की पूछताछ शुरू कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *