चोरी की स्कॉर्पियो 8 महीने बाद बरामद:पलामू से दो आरोपी गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदल चला रहे थे गाड़ी

सरायकेला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पद्मश्री छुटनी महतो के ड्राइवर रमजान अली की चोरी हुई स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। धनबाद के सुग्रीव कुमार और पलामू के कवलधारी विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्कॉर्पियो की चोरी 21 जून 2024 को हुई थी। यह वाहन रमजान अली की आजीविका का साधन था। इसमें पद्मश्री छुटनी महतो यात्रा करती थीं। छुटनी महतो ने स्कॉर्पियो की बरामदगी के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से बात की थी। कल्पना सोरेन ने डीसी और एसपी को वाहन की खोज का विशेष निर्देश दिया था। गिरोह का सरगना बाइक चोरी के आरोप में जेल में बंद जांच अधिकारी रमण विश्वकर्मा और रामरेखा पासवान ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया। एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि चोरों ने संगठित तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के बाद नंबर प्लेट बदलकर गाड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा था। गिरोह का सरगना बाइक चोरी के आरोप में जेल में बंद है। पद्मश्री छुटनी महतो ने स्कॉर्पियो बरामद होने पर डीसी और एसपी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह अपनी यात्राओं के लिए रमजान की स्कॉर्पियो का उपयोग करती थीं। वाहन की चोरी से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *