अलवर शहर में भीड़ भाड़ वाली जगहों से बाइक चोरी करने वाले 2 युवकों को पुलिस ने पकड़ कर उनके कब्जे से चोरी की 12 बाइक बरामद की हैं। दोनों आरोपी गोविंदगढ़ के रहने वाले हैं। अभी इनके कब्जे से और भी बाइक बरामद हो सकती हैं। ASP डॉ तेजपाल सिंह ने बताया 10 दिसंबर को पीड़ित युवक ने कोतवाली थाने मुकदमा दर्ज करवाया कि उसकी बाइक अलवर जिला अस्पताल सामान्य चिकित्सालय में खड़ी हुई थी। जिसको दो जने चोरी कर ले जाने के प्रयास में लगे थे। लेकिन मौके पर पकड़े गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों से गहनता से पूछताछ की। एएसपी ने बताया कि चोरी के आरोपी पकड़े जाने के बाद पुलिस ने 18 लोगों की टीम गठित की। दोनों आरोपियों से पूछताछ की। इसके बाद 12 मोटरसाइकिलों की रिकवरी की गई। पकड़े गए आरोपी गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के बरवाड़ा निवासी 21 वर्षीय संदीप उर्फ मोनी पुत्र बलवंत सिंह व 19 साल के सावन सिंह पुत्र सोहन सिंह हैं। दोनों ने मिलकर शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी की हैं। चोरी की बाइक 10 से 15 हजार में बेचते थे पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि ये बाइक चोरी के शातिर गिरोह के संपर्क में हैं। चोरी की बाइक को 10 से 15 हजार रुपए में आगे बेच देते थे। अभी इनके जरिए चोरी हुई और भी कुछ बाइक बरामद हो सकती हैं।


