चोरी के जेवर बिना दस्तावेज गिरवी रखने वाली बजाज फाइनेंस की महिला कर्मचारी गिरफ्तार

न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बजाज फाइनेंस कंपनी की एक महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने चोरी के सोने-चांदी के जेवरात बिना किसी वैध दस्तावेज के गिरवी रख लिए। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के जेवर भी जब्त कर लिए हैं। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल, परशुराम नगर पुरैना निवासी सुशीला जाल ने राजेंद्र नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई कि 4 अक्टूबर को वह पारिवारिक कारणों से ओडिशा गई थी। 25 अक्टूबर की शाम जब वो घर लौटी तो कमरे का ताला टूटा मिला। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब ​मिले। शिकायत पर न्यू राजेन्द्र नगर थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने पहले चोरी करने वाले विधि के साथ संघर्षरत एक बालक और आरोपी आशीष नेताम को गिरफ्तार किया। कब्जे से जेवर बरामद पूछताछ में आशीष ने बताया कि चोरी के जेवर तेलीबांधा स्थित बजाज फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखे गए हैं। इसके बाद पुलिस ने कंपनी में पूछताछ की। पूछताछ में महिला कर्मचारी सनोहर जहां ने बिना वैध दस्तावेज के चोरी के जेवर गिरवी रखने की पुष्टि की। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से चोरी के सोने के जेवर बरामद कर लिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *