सिटी रिपोर्टर | बोकारो महज 24 घंटे में बालीडीह थाना पुलिस ने चोरी की घटना का उद्भेदन किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन चोर को मानगो केवट टोला से गिरफ्तार किया है। 12 फरवरी तुपकाडीह मानगो के रहने वाले दीपक पासवान ने बालीडीह थाना में मोटर, पाइप व तार की चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने बताया कि इस मामले के उद्भेदन के लिए बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह की अगुवाई में टीम का गठन कर तीन चोर को गिरफ्तार किया गया और सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले में रोहित कुमार, कपिल केवट और लक्ष्मण केवट को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके पास से चोरी किया गया कुदाल, गईंता, सबल, गमला व दो बंडल पाईप बरामद किया है।


