चोरी के सामान की रात में ढुलाई, कार्रवाई की मांग

राजनगर | एसईसीएल कॉलोनी के सेक्टर-सी में कबाड़ की दुकान खोलकर कालरी से चोरी किए गए लोहे, मशीनों के कलपुर्जों और तारों को खपाया जा रहा है। रात होते ही चोरी का माल पिकअप और अन्य वाहनों में भरकर ले जाया जाता है। इन दिनों कालरी क्वार्टर में लगे एल्युमिनियम की जालियां भी चोरी हो रही हैं। स्थानीय लोगों में इसको लेकर नाराजगी बढ़ रही है। उनका कहना है कि इस दुकान के कारण क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। रामनगर थाना क्षेत्र में खुली यह दुकान चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया गया कि अनूपपुर के एक कबाड़ी ने सेक्टर-सी कॉलोनी में टीना-टप्पर खरीदने के नाम पर यह दुकान खोली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *