चोर घर से ले गए दो लाख रुपए नगद:सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नगद रुपए भी पार किए, नापासर के भोजेरा गांव की घटना

बीकानेर के भोजेरा गांव में बीते दिनों बड़ी चोरी हुई है। चोर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात के साथ ही दो लाख पंद्रह हजार रुपए नगद चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद नापासर पुलिस मौके पर पहुंची। अब मौका मुआयना के बाद चोरों की तलाश की जा रही है। नापासर के भोजेरा गांव में रहने वाले धर्मराज जाट ने पुलिस को बताया कि उसके घर के कमरों में रखी अलमारियों से चोर सामान ले गए। परिवार के लोग घर से बाहर थे, तब अज्ञात युवकों ने पहुंचकर घर के ताले तोड़े और अंदर कमरों में घुस गए। कमरों में रखी अलमारियां व अन्य सामान बिखेर दिए। यहां रखे लाखों रुपए के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इसमें अधिकांश आभूषण महिलाओं के थे जो जरूरत नहीं होने के कारण घर में सुरक्षित रखे हुए थे। वहीं कुछ समय से घर में नगदी भी रखी हुई थी। करीब दो लाख पंद्रह हजार रुपए सोने-चांदी आभूषणों के साथ ही रखे थे। चोर आभूषण के साथ ये नगदी भी उठाकर ले गए। घटना के बाद से पुलिस को सूचना दी गइ्र। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। फिलहाल चोर का कोई सुराग नहीं मिला है लेकिन सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मुख्य मार्गों पर लोगों के घरों पर सीसीटीवी भी पुलिस को इक्का-दुक्का ही नजर आ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *