चोर ने चोरी कर दुकान से नए कपड़े पहने-VIDEO:जयपुर में कॉस्मेटिक शॉप में माचिस की रोशनी में की वारदात; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

जयपुर में एक चोर ने कॉस्मेटिक शॉप में पहले चोरी की। इसके बाद अंडर गारमेंट्स बदलकर सामने ले गया। वहीं चोर ने इस दौरान लाइट नहीं जलाई। पूरी वारदात माचिस की तिल्ली जलाकर की। उधर वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह चोरी की वारदात हरमाड़ा थाना क्षेत्र के मंगल विहार बड़ की पिपली स्थित हेमश्री कॉस्मेटिक शॉप में मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे हुई। जानकारी के अनुसार चोर रात के समय दुकान की टीन तोड़कर छत के रास्ते अंदर घुसा था। चोर दुकान से अंडर गारमेंट्स, कॉस्मेटिक सामान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नकदी चोरी कर फरार हो गया। चोरी के संबंध में दुकान मालिक सुभाष ने हरमाड़ा थाना में बुधवार सुबह मामला दर्ज कराया है। हेड कॉन्स्टेबल हरिवीर सिंह ने बताया- चोरी के दौरान चोर ने दुकान में ही अंडर गारमेंट्स तक बदले। पहले देखें चोर की वारदात करते हुए PHOTOS माचिस जलाकर रोशनी में की चोरी
CCTV फुटेज में चोर करीब सवा घंटे तक दुकान में मौजूद रहा। इस दौरान उसने लाइट नहीं जलाई और माचिस की रोशनी में सामान व गल्ले में रखी नकदी तलाशता रहा। बाद में पेचकस की मदद से गल्ला तोड़कर उसमें रखे रुपए निकाल लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।
अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें। ……….. यह खबर भी पढ़ें… जयपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर लोहे का ढक्कन चोरी,VIDEO:स्कूटी से आए, मेन गेट खोलकर घुसे अंदर; वॉटर टैंक का चेंबर उठा ले गए जयपुर में बदमाशों के घर में घुसकर वॉटर टैंक चेंबर चोरी का मामला सामने आया था। स्कूटी से आए बदमाशों ने मेन गेट खोल अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया। नारायण विहार थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया- मानसरोवर के पत्रकार कॉलोनी रोड पर स्थित एक घर में चोरी की वारदात हुई। 22 फरवरी दोपहर करीब 3 बजे स्कूटी पर दो बदमाश चोरी करने पहुंचे। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *