चोलना खूंटाटोला मार्ग में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई
जैतहरी। ग्राम गूजर नाला चोलना से खूंटाटोला पहुंच मार्ग पर एक स्वराज कम्पनी का बिना नंबरी की ट्रैक्टर अवैध उत्खनन रेत चोरी कर परिवहन करते हुये खूंटाटोला तरफ जा रही है। मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जैतहरी पुलिस के व्दारा मुखबिर के बताये उपरोक्त स्थान में टीम बनाकर रेड कार्यवाही किया गया तो थाना जैतहरी क्षेत्र के ग्राम चोलना खूंटाटोला रोड में आरोपी चालक वीरेन्द्र कुमार केवट पिता चूडामन केवट उम्र 20 वर्ष निवासी चोलना का अवैध रेत उत्खनन परिवहन करते हुये पाये जाने पर चालक आरोपी के कब्जे से एक स्वराज कम्पनी की बिना नंबर ट्रैक्टर ट्राली में 03 घनमीटर अवैध रेत को जप्त किया जाकर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 303 (2).493 (5) बीएनएस 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम का पाये जाने से आरोपी चालक वीरेन्द्र कुमार केवट एवं वाहन मालिक प्रहलाद केवट दोनो निवासी चोलना के विरूद्ध थाना जैतहरी में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने हेतु पाबन्द किया गया है। उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन में थाना जैतहरी के थाना प्रभारी निरी. पी.सी. कोल, उपनिरी, विपुल शुक्ला, सउनि. रविशंकर गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।


