गुमला में चौकीदार नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो गई है। यह परीक्षा गुमला जिले के नागफेनी स्थित IRB कैंप ग्राउंड में आयोजित की जा रही है। परीक्षा 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक चलेगी, जिसमें सरकार के दिशानिर्देशों का पूर्णतः पालन किया जा रहा है। इस परीक्षा में दौड़, साइकिलिंग और अन्य शारीरिक दक्षता जांच की जा रही है। पहले दिन कुल 442 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया, जिसमें 75 महिलाएं और 367 पुरुष शामिल हैं। यह परीक्षा पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। प्रशासन अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं और उचित मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु और निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सके। एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि चौकीदार बहाली की यह अंतिम प्रक्रिया का दौर चल रहा है।


