चौकीदार वाहिद अली से मंदिर खाली कराने पहुंची पुलिस:भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद, 250 साल पुराना ऐतिहासिक मन्दिर है श्री गंगा महारानी

दैनिक भास्कर की खबर का बड़ा असर हुआ है। बरेली के किला थाना क्षेत्र के कटघर में स्थित श्री गंगा महारानी मंदिर को खाली कराया जा रहा है। भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया है। वही सहकारी समिति के कर्मचारी भी मंदिर पर पहुंचे हुए हैं। चौकीदार वाहिद ने मंदिर पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। इतना ही मंदिर की मूर्तियों को भी चौकीदार वाहिद अली ने हटा दिया है। हिंदू संगठनों ने कहा कि शनिवार से मंदिर में पूजा करेंगे। ढाई सौ साल प्राचीन श्री गंगा महारानी मंदिर पर चौकीदार वाहिद अली ने रखा था कब्जा ढाई सौ साल पुराने प्राचीन ऐतिहासिक श्री गंगा महारानी मंदिर को खाली कराया जा रहा है। दैनिक भास्कर ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम शुक्रवार सुबह मंदिर पर पहुंच गई है। मंदिर से सभी सामान को हटाया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। दरअसल चौकीदार वाहिद अली ने श्रीगंगा महारानी मंदिर पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था इसके बाद पुलिस प्रशासन ने अब इस मंदिर को वाहिद अली के जंगल से खाली करने का निर्णय लिया है। दरअसल श्री गंगा महारानी मंदिर पर दौली रघुवर दयाल साधन सहकारी समिति लिमिटेड का ऑफिस था। और यहां पर लंबे समय तक खाद रखी जाती रही थी। लेकिन पिछले 2 साल से सरकारी भवन बनने के बाद यहां से ऑफिस को हटा दिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *