चौक घंटाघर स्थित मंदिर में सुबह शनि नाम का संकीर्तन, रात को भक्तों ने काटा केक

भास्कर न्यूज | अमृतसर चौक घंटाघर श्री दरबार साहिब के पास स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में शनि जयंती श्रद्धा से मनाई गई। मंदिर कमेटी और संगत के सहयोग से न्याय के देवता शनिदेव की मनाई जयंती पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी और पार्षद विकास सोनी मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने न्याय के देवता श्री शनिदेव के आगे शीश निभाकर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। मंदिर के मुख्य सेवादार महंत त्रिलोकी नाथ की अध्यक्षता में मनाई शनि जयंती में सुबह शनि नाम का संकीर्तन किया। रात को भक्तों ने करीब 500 पाउंड का केक ट्रैक्टर ट्राली पर लाकर शनिदेव को चढ़ाया। जिसे पूर्व उपमुख्यमंत्री सोनी ने काटा। जैसे ही सोनी ने शनिदेव नाम का केक काटा तो वहां मौजूद भक्तों ने शनिदेव के जयकारे लगाए। इस मौके पर सोनी ने कहा कि वह पिछले कई सालों से इस मंदिर में आकर परिवार और पंजाब की खुशहाली की कामना करते हैं। इसी दौरान मंदिर कमेटी ने सोनी को सम्मानित किया। इस मौके इकबाल सिंह, पार्षद पति राजीव छाबड़ा, मनमोहन कुंद्रा, मणि कुमार, सोनू कुमार, विशाल नंदा, राजवीर सिंह मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *