चौथिया कार्यक्रम में मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़:डीजे पर डांस के दौरान घरातियों और मेहमानों में हुआ विवाद, पुलिस पहुंचते ही आरोपी फरार

कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र स्थित मंगल भवन में एक शादी समारोह के बाद आयोजित पार्टी में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। यह विवाद डीजे पर डांस के दौरान घरातियों और चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने आए मेहमानों के बीच हुआ। जानकारी के अनुसार, दर्री निवासी एक युवक की शादी बिलासपुर में हुई थी। शादी के एक दिन बाद बुधवार को लड़के पक्ष की ओर से दर्री के मंगल भवन में पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी और चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर से दुल्हन पक्ष के कई महिला-पुरुष कोरबा आए थे। डीजे पर डांस के दौरान विवाद बताया जा रहा है कि जब बिलासपुर से आए मेहमान डीजे पर डांस कर रहे थे, तभी धक्का-मुक्की को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग कार्यक्रम स्थल के बाहर आकर एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान चारपहिया वाहनों और बाइकों में भी तोड़फोड़ की गई। मारपीट और तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही 112 और दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही मारपीट करने वाले युवक फरार हो गए। इस घटना में बिलासपुर से आए एक युवक सुगंभी छोटे के सिर और हाथ में चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मारपीट करने वाले युवक फरार हो गए थे, जबकि घायलों का इलाज कराया गया है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *