चौथे दिन बादल मौसम, आसमान में छाए बादल:मावठ होने के आसार, रात का न्यूनतम तापमान बढ़ा, सर्दी से राहत

टोंक जिले में एक बार फिर मौसम बदल गया है । सुबह से ही बादल छाए हुए है। इसके चलते धूप – छाँव का मौसम बना हुआ है । इसके बावजूद रात का न्यूनतम तापमान बढ़ा है । बीते 24 घंटे के मुकाबले बुधवार का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वही गुरुवार को अधिकतम तापमान बुधवार के मुकाबके 31 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। ज्ञात रहे कि जिले में इस साल सर्दी के मौसम में आए दिन मौसम बदल रहा है । कभी सर्दी का अहसास ज्यादा होता हाई तो कभी गर्मी जैसा मौसम बन जाता है । नवंबर 2024 से सर्दी का मौसम बना हुआ है। इसमें करीब एक माह पहले 15-20 दिन तक कभी कम तो कभी घना कोहरा भी छाया था। एक पखवाड़े पहले कई जगह बारिश हुई थी। इससे तापमान काफी गिर गया था। न्यूनतम तापमान एक डिजिट तक पहुंच गया। फिर धीरे-धीरे दिन में गर्मी और रात में सर्दी का असर रहने लगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया था। लेकिन सप्ताह भर पहले कई जगह बादल छाये और कुछ जगह बारिश भी हुई। इससे सर्द हवा चली हैं। इसके चलते तापमान भी एक ही दिन में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। उसके बाद मौसम हर एक दो दिन में बदल रहा है। अधिकतम से लेकर न्यूनतम तापमान आए दिन बदल रहा है। सोमवार को धूप में तेजी रही, इससे सर्दी का असर कम हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को 29 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा है। गुरुवार को फिर मौसम बदल गया। कई जगह घने बादल छाए नजर आए। इससे किसान थोड़ा चिंतित नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *