सवाई माधोपुर की चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने स्थाई वारंटी और हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी आरोपी मनराज उर्फ मनराज दिवाना (35) पुत्र रघुनाथ गुर्जर, निवासी ग्राम रजवाना, पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा को गिरफ्तार किया है। साल 2023 में जारी हुआ था स्थाई वारंट मानटाउन थानाधिकारी महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में फरार, स्थाई वारंटी एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सीआई महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों की ओर से थाना क्षेत्र व गैर थाना क्षेत्रों में लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी कड़ी में पुलिस टीम के सदस्य एएसआई धर्मेन्द्र, कॉन्स्टेबल भैरूसिंह, कॉन्स्टेबल आशाराम मंगलवार को पांवडेरा रेलवे फाटक, कस्बा चौथ का बरवाड़ा से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी मनराज एससी/एसटी सवाई माधोपुर कोर्ट सवाई माधोपुर के एक मामले में स्थाई वारंटी के रूप में लंबे समय से फरार चल रहा था। मामले में आरोपी साल 2023 से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है। आरोपी मनराज दीवाना के खिलाफ विभिन्न थानों में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश मनराज दीवाना पुल स थाना चौथ का बरवाड़ा का हिस्ट्रीशीटर भी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।


