चौथ का बरवाड़ा में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई:वन विभाग ने चौथ माता मंदिर मार्ग से दुकानें हटाई

चौथ का बरवाड़ा में बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई देखने को मिली। यहां चौथ माता मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। यहां करीब 15 दुकानें हटाई गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चौथ माता मार्ग पर वन क्षेत्र में बड़ी संख्या में अवैध दुकानें लगी हुई है। जिन्हें हटाने के लिए पिछले कई दिनों से कार्रवाई प्रस्तावित थी। जिस पर बुधवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान 15 से अधिक दुकानों को हटाया गया और अन्य दुकानों में सामान ज्यादा होने से उन्हें दो दिन का समय दिया गया। दूसरी ओर कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध भी किया। जिसके बाद वन विभाग ने प्रशासनिक कार्रवाई रोकने वालों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज करने की बात कही है। नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण
चौथ का बरवाड़ा में चौथ माता मार्ग पर बड़ी संख्या में पूजा प्रसाद की दुकान लगी हुई है। वन विभाग का कहना है कि यह सभी दुकानें वन विभाग की भूमि में अतिक्रमण है। जिसके लिए पिछले कई दिनों से लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान नोटिस जारी करने के साथ-साथ लोगों को समझाया भी गया। इसके बाद भी दुकानें नहीं हटने पर बुधवार को कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वन विभाग की अधिकारी मनीष ने बताया कि 15 से अधिक दुकानों को हटाया गया है तथा अन्य दुकानों में सामान रखा होने के कारण उन्हें 2 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। दूसरी ओर कारवाई होने पर दुकानदारों ने नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि इस कार्रवाई से उन्हें नुकसान हुआ है तथा रोजगार का संकट भी खड़ा होगा। वन विभाग का कहना है कि दो दिन बाद फिर से कार्रवाई को शुरू किया जाएगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *