चौथ पर कोटा और सवाईमाधोपुर के बीच स्पेशल ट्रेन:आज और कल दो फेरे करेगी, चौथ का बरवाड़ा जाने वालों को मिलेगी सुविधा

चौथ का बरवाड़ा मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा कोटा–सवाई माधोपुर के बीच विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ये स्पेशल ट्रेन मंगलवार यानी आज व बुधवार 7 जनवरी तक दो फेरे करेगी। रास्ते मे अलग अलग स्टेशनों पर रुकेगी। ये ट्रेन कोटा से सुबह 10.35 बजे रवाना होगी। जो दोपहर 1.25 बजे सवाई माधोपुर पहुंचेगी। जबकि वापसी में ये गाड़ी सवाई माधोपुर से दोपहर 3.05 बजे रवाना होगी और शाम 5.50 बजे कोटा पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 08 डिब्बे होंगे। प्रयाग स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव
माघ मेला के अवसर पर कोटा से रवाना होने वाली ट्रेनों का लखनऊ मंडल के प्रयाग स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थाई ठहराव किया जाएगा। श्रद्धालुओं को यह सुविधा 20 फरवरी तक मिलेगी। प्रयाग में बांद्रा-गाजीपुर (20941) दोपहर 1.58 और ओखा-वाराणसी (22969) रात 11.23 बजे पहुंचेगी। बिना टिकट यात्रियों से वसूले 65 हजार रेलवे ने सोमवार को कोटा-रामगंजमंडी रेलखंड पर टिकट अभियान चलाया। इसके तहत कुल 219 अनियमित यात्रियों को पकड़ा। रेलवे ने इनसे 65 हजार 60 रुपए जुर्माना वसूला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *