चौबीस घंटे में दिन के साथ रात का तापमान गिरा

भास्कर संवाददाता | उज्जैन चौबीस घंटे में दिन के साथ रात का तापमान गिर गया है। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा जो कि शनिवार के अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया जो कि शनिवार के न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से एक डिग्री कम है। आर्द्रता सुबह 86 फीसदी और शाम को 44 फीसदी रही। मौसम विभाग के अनुसार 9 फरवरी से एक नया पश्चिमी विभोक्ष हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से मैदानी क्षेत्रों में सर्दी का दौर अभी विदा नहीं होगा। हालांकि दिन में धूप के तेवर तीखे होने लगेंगे। शाम ढलने के बाद सर्द हवा चलेगी। किसान बोले-सर्दी जरूरी गेहूं और चना फसल को तपन से नुकसान हो सकता है। चिंतामण जवासिया के किसान ईश्वरसिंह आंजना के अनुसार इन फसलों की तासीर ही ऐसी है कि इन्हें सर्दी जरूरी है। गर्मी बढ़ने से दाना छोटा रहने की आशंका बनी रहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *