लुधियाना| वर्तमान गच्छाधिपति पद्मश्री शांतिदूत आचार्य श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज के शुभ आशीर्वाद एवं सरलमना साध्वी चंद्रयशा महाराज एवं प्रवचन दक्षा साध्वी पुनीतयशा महाराज की पावन निश्रा में चौमासी चौदस आराधना महोत्सव 13 मार्च को श्री आत्म वल्लभ जैन उपाश्रय पुराना बाजार लुधियाना में मनाया जाएगा। यह महोत्सव आत्मानंद जैन सभा के तत्वावधान एवं आत्मानंद जैन महासमिति के संयोजन में आयोजित होगा। आत्मानंद जैन सभा के कार्यकारी अध्यक्ष गुलशन जैन गिरनार ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम 5.30 पौषध आराधना के साथ की जाएगी। सुबह 10 बजे चौमासी देववंदन तथा शाम 4.30 बजे चौमासी प्रतिक्रमण किया जाएगा। गुलशन जैन ने कहा कि सभी धर्मप्रेमियों को इस महोत्सव में हिस्सा लेकर धर्मलाभ लेना चाहिए।