छग टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने मुकेश

अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा ने संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी में संशोधन करते हुए सरगुजा जिले के मुकेश कुमार मुदलियार को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान में मैनपाट विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, कदनई में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत मुदलियार की इस नियुक्ति से शिक्षक समुदाय में उत्साह है। जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा कि मुदलियार के नेतृत्व और अनुभव से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। इस नियुक्ति से शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण और शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *