छतरपुर में डायल 112 वाहन खाई में गिरा:टायर फटने से हादसा, दो पुलिसकर्मी घायल, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

छतरपुर जिले में एक डायल 112 (FRV) वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में वाहन में सवार पायलट और एक आरक्षक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह घटना किशनगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 11 बजे हुई। डायल 112 को एक शराबी युवक द्वारा उत्पात मचाने की सूचना मिली थी। इस पर FRV 112 किशनगढ़ से देवरा की ओर रवाना हुई। रास्ते में वाहन का पिछला टायर अचानक फट गया। तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर 3 से 4 पलटी खाते हुए सड़क किनारे 20-30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, आरक्षक घायल
टायर फटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और आरक्षक शक्ति सिंह तथा पायलट नरेश पटेल गाड़ी में फंसे हुए थे। ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी में कड़ी मशक्कत कर दोनों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर बिजावर के एसडीओपी अजय रिठौरिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। टायर फटने से यह हादसा हुआ
एसडीओपी अजय रिठौरिया ने बताया कि डायल 112 वाहन एक सूचना पर जा रहा था, तभी टायर फटने से यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में आया। घायल आरक्षक शक्ति सिंह और पायलट नरेश पटेल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *