छतरपुर में तंबाकू खाते मिले टिचर, सीईओ ने किया निलंबित:स्कूल में निरीक्षण के दौरान दो शिक्षिकाओं को दिया शोकॉज नोटिस

छतरपुर जिले में शुक्रवार को जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने ग्राम पंचायत पठापुर स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला नारायणपुरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला में गंभीर लापरवाही सामने आने पर एक शिक्षक को निलंबित करने तथा दो शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। तंबाकू खाते मिले शाला प्रभारी, निलंबन के निर्देश प्राथमिक शाला नारायणपुरा में पदस्थ कुल पांच शिक्षकों में से दो शिक्षक अवकाश पर पाए गए। शाला प्रभारी मोहनलाल मिश्रा निरीक्षण के समय अपनी टेबल पर तम्बाकू और चूने की डिब्बी रखकर तम्बाकू खाते हुए पाए गए। इसके साथ ही यह भी सामने आया कि वे बच्चों को हिंदी विषय पढ़ाते हैं, लेकिन विद्यार्थियों का हिंदी में शैक्षणिक स्तर बेहद कमजोर है। इन अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए जिला पंचायत सीईओ ने जिला शिक्षा अधिकारी को शाला प्रभारी मोहनलाल मिश्रा को निलंबित करने के निर्देश दिए। दो शिक्षिकाएं बिना सूचना के अनुपस्थित इसी प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिकाएं वंदना गुप्ता और संजू चौरसिया बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाई गईं। इस पर सीईओ ने दोनों शिक्षिकाओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान माध्यमिक शाला नारायणपुरा में सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए, जिस पर सीईओ ने संतोष व्यक्त किया। शैक्षणिक वातावरण सुधारने के दिए निर्देश सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने शाला प्रभारी को निर्देश दिए कि बच्चों के सीखने-सिखाने के माहौल को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने कक्षा और विद्यालय की दीवारों पर महापुरुषों की तस्वीरें, देश-प्रदेश के नक्शे लगाने तथा शाला में सभी आवश्यक शैक्षणिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। देखें 3 तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *