छतरपुर में युवक ने मंदिर में पेशाब किया:आरती के दौरान चाकू लेकर घुसा; पुजारी और लोगों ने पुलिस के हवाले किया

छतरपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित संकट मोचन महादेव मंदिर में एक युवक चाकू लेकर घूसा और चाकू लेकर पूजारी को धमकाया। मामला शनिवार रात करीब 8 बजे का है। माैके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी अगम जैन भी थाने पहुंचे। थाने के बाहर बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लाेग मौजूद है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मंदिर के महंत मुन्ना पुजारी ने बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे प्रतिदिन की तरह मंदिर में आरती हो रही थी। इस दौरान अचानक एक अज्ञात युवक चाकू लेकर गर्भगृह में घुसा। उसने मंदिर में पेशाब कर दी। इस दौरान उन्होंने और अन्य लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन युवक ने चाकू निकालकर भागने का प्रयास करने लगा। युवक का कह रहा था- “मार देंगे या मर जाएंगे”। इसके कुछ देर बाद लोगों ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। एसपी मौके पर, युवक से पूछताछ जारी घटना की सूचना के बाद एसपी अगम जैन सिटी कोतवाली थाने पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी अरविंद कुजूर युवक से पूछताछ कर रहे है। वहीं घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग थाने के बाहर मौजूद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *