छत्तीसगढ़ के टॉपर्स से मिले गर्वनर:10वीं-12वीं के बच्चों से रमेन डेका बोले- डिसिप्लिन कभी न छोड़ें, कैश प्राइज का चेक भी दिया

छत्तीसगढ़ में सोमवार को टॉपर्स से गर्वनर ने मुलाकात की। राजभवन में सभी बच्चों का स्वागत किया गया। 10वीं और 12वीं के मेरिट में आए स्टूडेंट्स ने राजभवन को देखा। राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अफसरों से भी मुलाकात की। राज्यपाल ने डेका ने सभी विद्यार्थियों को बधाई। मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया और पांच-पांच हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी। इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सामने बेहतर भविष्य है। अनुशासन का बहुत बड़ा योगदान वे जिस क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते हैं उस क्षेत्र में लगन और परिश्रम के साथ आगे बढे़ं। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन का बहुत बड़ा योगदान होता है। डिसिप्लिन को कभी न छोड़ें, विद्यार्थी अनुशासन का पालन करें। अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करें राज्यपाल ने कहा कि, अध्ययन के साथ-साथ योग, ध्यान और खेल गतिविधियां भी करें। अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करें। मानवीय गुणों और परस्पर सहयोग की भावना के साथ-साथ अपने आस-पास के प्रति भी जागरूक रहते हुए जीवन का आनंद उठाएं। इस अवसर पर उपस्थित विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चे अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं और प्रदेश का नाम रोशन करें। इन्हें किया गया सम्मानित कार्यक्रम में राज्यपाल डेका ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 10वीं की कुमारी साई संजना, नमन कुमार ठाकुर, केतन साहू, कुमारी खुशबू सेन, कुमारी पूर्वी साहू, महक, राम सोनी, कुमारी नेहा चक्रधारी, कुमारी काव्या वर्मा, कुमारी दिव्या तिवारी, चित्रांश देवांगन, को सम्मानित किया। इसी तरह कक्षा 12वीं के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी पल्लवी वर्मा, कुमारी रूचिका साहू, कुमारी कीर्ति यादव, कुमारी रूची कल्यानी, कुमारी भूमिका देवांगन को सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *