छत्तीसगढ़ के 40 सेशन जज का ट्रांसफर, 42 का प्रमोशन:सिराजुद्दीन कुरैशी बने बिलासपुर DJ, जोटी डायरेक्टर भी बदले, हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश

हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पदस्थ करीब 40 सिविल जजों का ट्रांसफर किया है। वहीं, सीजेएम रैंक के 42 जजों को सेशन जज के पद पर प्रमोशन देकर नई पोस्टिंग दी गई है। जारी आदेश के अनुसार ज्यूडिशियल ऑफिसर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर सिराजुद्दीन कुरैशी को बिलासपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। वहीं, रायगढ़ के डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज संतोष कुमार आदित्य को ज्यूडिशियल ऑफिसर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का डायरेक्टर बनाया गया है। देखिए आदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की अनुशंसा पर रजिस्ट्रार जनरल के विनोद कुजूर ने प्रदेश के कई न्यायालयों में पदस्थ सिविल जजों को सिविल जज को सीनियर डिवीजन सह ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर पदस्थ करते हुए स्थानांतरण आदेश जारी किया है। उन्हें सीनियर डिवीजन के साथ ही ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट का पावर भी दिया गया है। जारी आदेश के तहत बड़ी संख्या में सिविल जजों का ट्रांसफर भी किया गया है। इन जिलों के सिविल जजों का तबादला जारी आदेश के तहत कटघोरा, कसडोल, कवर्धा, चांपा, रायपुर, सारंगढ़, सराईपाली, अंबिकापुर, अकलतरा, कुनकुरी, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, नारायणपुर, अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, सक्ती, बेमेतरा, पेंड्रारोड, बीजापुर, मुंगेली, रायगढ़, सूरजपुर, दंतेवाड़ा और कांकेर के सिविल जज का ट्रांसफर किया गया है। इन जजों का प्रमोशन के बाद ट्रांसफर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *