छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के खूबचंद पारख संरक्षक चुने गए

राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी ने छत्तीसगढ़ व्यापार एवं उद्योग की प्रगति के लिए अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रमुख व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की चेंबर में संरक्षक, अध्यक्ष, वाइस चेयरमैन, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमुख सलाहकार के पद में मनोनयन किया है। संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, पूरन लाल अग्रवाल, खूबचंद पारख, सरदार बलदेव सिंह भाटिया, शिवराज भंसाली, यूएन अग्रवाल, मगन भाई पटेल, चतुर्भुज अग्रवाल, चेयरमैन गोपाल कृष्ण अग्रवाल, वाइस चेयरमैन चेतन थारवानी बनाए गए हैं। कार्यकारी अध्यक्ष राधा कृष्ण सुंदरानी, राजेश वासवानी, ललित जयसिंग, विनय बजाज, विक्रम सिंह देव, कमल सोनी, जसप्रीत सलूजा हैं। प्रमुख सलाहकार त्रिलोक चंद बरडिया, सरल मोदी, लाभचंद बाफना, छगन मूंदड़ा, संजय गुप्ता, अरविंद जैन, राजेंद्र शर्मा, लखमशी पटेल, किशोर आहूजा, सुशील अग्रवाल शामिल किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *