छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ के निर्विरोध प्रांताध्यक्ष चुने गए नागेश्वर

कोरबा | छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ का महाअधिवेशन धमतरी में हुआ। अधिवेशन में प्रांताध्यक्ष का चुनाव हुआ। प्रदेश के 23 न्यायिक जिला स्थापना से पहुंचे जिला अध्यक्षों की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। एक ही नामांकन आने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके देवांगन ने नागेश्वर मौर्य को निर्विरोध प्रांताध्यक्ष घोषित किया। निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। धीरज पलेरिया को प्रांतीय महासचिव बनाया गया। रितेश सोनी को प्रांतीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। राकेश सोनी को प्रांतीय सलाहकार नियुक्त किया गया। दिनेश टेंगवार और संतु साहू को प्रांतीय प्रवक्ता बनाया गया। महिला उप प्रांताध्यक्ष के रूप में सुषमा मिश्रा, सुनीता मांगरे और तृप्ति यादव को जिम्मेदारी दी गई। सभी पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। संघ संरक्षक का पद पूर्व प्रांताध्यक्ष युद्धेश्वर सिंह को सौंपा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *