छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेज कॉरपोरेशन के नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी का कोंडागांव में पहली बार आगमन हुआ। न्यू सर्किट हाउस परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मद्दी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगाया कि उनके समय में बेवरेज कॉरपोरेशन में भ्रष्टाचार था। अब भाजपा सरकार इस व्यवस्था को सुधारेगी। बेवरेज कॉरपोरेशन की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए अधिकारियों से बातचीत शुरू हो गई है। मद्दी ने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार के 11 वर्षों के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सेवक नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन और नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी, गोपाल दीक्षित और ओमप्रकाश टावरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


