छत्तीसगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव में विवाद, VIDEO:रायपुर में कांग्रेसी को अध्यक्ष बनाया, गरियाबंद में बदलने पर विरोध, पेंड्रा में चहेतों को मिली जगह

छत्तीसगढ़ भाजपा में मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर कई जगह विवाद का मामला सामने आया है। रायपुर, गरियाबंद, पेंड्रा और झाखरपारा में कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और हाथापाई की घटना हुई है। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा है कि, अपने मंडल अध्यक्ष का स्वागत सत्कार करते, थपड़ियाते कार्यकर्ता भाजपा के नीति-रीति का पालन कर रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, 400 से अधिक मंडल है। थोड़ी बहुत समस्या आती है। प्रदेश में मंडल अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया स्मूथली हुई है। कहीं एक दो घटनाएं होंगी, यह स्वाभाविक है। रायपुर कार्यालय में हंगामा रायपुर के माना मंडल अध्यक्ष के चुनाव के दौरान BJP प्रदेश कार्यालय के कार्यालय में हंगामा हुआ है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि, कांग्रेस से भाजपा में आने वाले भीमवंत निषाद को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इसके विरोध में कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे पहुंच गए। इस दौरान रायपुर ग्रामीण MLA मोतीलाल साहू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सूचना के मुताबिक, अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद फुडहर के सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ भी की गई है। गरियाबंद में भी विवाद गरियाबंद में बीजेपी ने मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की है। जिसे लेकर विवाद देखने को मिला है। झाखरपारा में पहले उमाशंकर को मंडल अध्यक्ष बनाया, लेकिन बाद में भगवानों बेहेरा का नाम घोषित कर दिया गया। जिससे उनके समर्थकों और समाज के लोगों ने नाराजगी जताई है। वहीं, फिंगेश्वर में भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवत हरित की बहू मंजुलता हरित को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। उनके नाम का ऐलान होते बैठक में जमकर हंगामा हो गया। एक कार्यकर्ता ने दूसरे कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। कार्यकर्ता मुकेश साहू को मंडल अध्यक्ष बनाने पर सहमति दे रहे थे। लेकिन ऐसा नहीं होने की वजह से यह विवाद हुआ। GPM में भी हुआ विवाद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मरवाही विधानसभा के तहत आने वाले सभी 5 भाजपा मंडलों के अध्यक्षों का चुनाव कर लिया गया है। मरवाही दक्षिण के चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की भी खबर सामने आई है। मरवाही दक्षिण मंडल में हेमचंद मराबी को मंडल अध्यक्ष चुना गया। लेकिन बीजेपी के कुछ नेताओं का आरोप है कि, संगठन ने चुनाव के दौरान अन्य दावेदारों को नकार दिया और मनमाने तरीके से हेमचंद मरावी को मंडल अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी। हेमचंद मराबी को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी दिखाई। इस दौरान आपसी विवाद एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल था। वहीं अन्य जगहों की बात करें तो पेंड्रा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के लिए रामकुमार पुरी, सेमरा मंडल में अजय तिवारी, मरवाही उत्तर में कमलेश यादव, मरवाही मध्य मंडल की कमान अजय रजक को मिली। संगठन स्तर पर अंतिम रूप से नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। ………………………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… इन्वेस्टर कनेक्ट…छत्तीसगढ़ को मिला 15184 करोड़ इन्वेस्ट का प्रपोजल: नई औद्योगिक नीति में उद्योगों को टैक्स, भूमि, बिजली में छूट; 7 दिन में मिलेगी सब्सिडी नई दिल्ली में सोमवार को ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ का आयोजन किया गया। CM विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया तो निवेशकों से 15 हजार 184 करोड़ निवेश का प्रस्ताव भी मिला। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *