छत्तीसगढ़ में कोरोना से पहली मौत,कोविड प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार:राजनांदगांव के 86 वर्षीय बुजुर्ग ने रायपुर में तोड़ा दम, परिजनों के सैंपल लिए गए

छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का पहला मामला सामने आया है। रायपुर के एक निजी अस्पताल में 86 वर्षीय बुजुर्ग मरीज की कोविड से मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की मौजूदगी में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। इधर, मृतक के परिवार के सभी सदस्यों के कोरोना टेस्ट के सैंपल लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव के 86 साल के बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में भर्ती के कुछ घंटे बाद ही मरीज की मौत हो गई। जांच में पता चला कि मरीज कोरोना से संक्रमित था। स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि यह छत्तीसगढ़ में कोरोना से संक्रमित मरीज की पहली मौत है। मरीज की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार प्रोटोकॉल के तहत कन्हारपुरी मुक्तिधाम में किया गया, जहां स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम मौजूद रही। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने जानकारी दी कि मृतक के संपर्क में आए परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल लिए जा चुके हैं। रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल शहर में कोई अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। …………………………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें अगर फिर कोरोना आया तो कितना तैयार है छत्तीसगढ़:कोविड केयर सेंटर और ऑक्सीजन प्लांट बंद; प्रदेश में 2021 में 81 हजार मौतें हुईं देश-दुनिया में कोरोना के केस फिर बढ़ने लगे हैं। एम्बुलेंस की आवाजें, ऑक्सीजन के लिए तड़पते मरीज और एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक बेड की उम्मीद लेकर दौड़ते परिजन..ये दिन गुजरे 2-3 साल ही हुए हैं। ऐसे में फिर बढ़ते केस के बाद रायपुर के सरकारी अस्पतालों की हमने पड़ताल की। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *