छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पूरा हो गया है। चार महीने तक चली एसआईआर प्रक्रिया के बाद 21 फरवरी 2026 को राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। नई सूची में कुल 1,87,30,914 मतदाता पंजीकृत हैं। ड्राफ्ट के बाद 2.34 लाख वोटर बढ़े ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद दावे-आपत्तियों के निराकरण के पश्चात मतदाताओं की संख्या में 2,34,994 की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई है। ड्राफ्ट से पहले मतदाता: 2,12,30,737 ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद: 1,84,95,920 अंतिम प्रकाशन के बाद: 1,87,30,914 27 हजार से ज्यादा BLO ने घर-घर किया सर्वे पूरे अभियान में 27,196 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित किए। मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट नामों की पहचान कर सूची को अपडेट किया गया।
करीब 1.84 करोड़ मतदाताओं के गणना फॉर्म का डिजिटलीकरण किया गया। दावे-आपत्तियों का तय समय में निराकरण 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 के बीच नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां ली गईं। सभी आवेदनों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक कर लिया गया। जिन मतदाताओं के फॉर्म वापस नहीं मिले, उनकी विधानसभा-वार सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई। राजनीतिक दलों को मुफ्त में उपलब्ध कराई गई सूची प्रत्येक जिले में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम मतदाता सूची की दो प्रतियां (एक फोटोयुक्त प्रिंटेड और एक बिना फोटो सॉफ्ट कॉपी) निशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं। SIR के दौरान प्राप्त नवीनतम फोटो भी सूची में अपडेट किए गए हैं। किन जिलों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी? जिलावार आंकड़ों के अनुसार कुछ जिलों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई— दुर्ग: 30,913 की शुद्ध बढ़ोतरी बिलासपुर: 29,031 की बढ़ोतरी बलौदाबाजार-भाटापारा: 16,876 की बढ़ोतरी बालोद: 13,565 की बढ़ोतरी वहीं रायपुर में 521 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई। चार महीने चला अभियान 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ यह अभियान राज्य के 33 जिलों में मिशन मोड पर चलाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक अधिकारियों, BLO और बूथ लेवल एजेंट्स की सक्रिय भागीदारी रही। मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए भी मतदाताओं को जागरूक किया गया। ऑनलाइन भी देख सकते हैं अपना नाम मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सभी मतदान केंद्रों और निर्धारित स्थानों पर किया गया है। इसके अलावा यह सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जहां मतदाता अपने विवरण की जांच कर सकते हैं।


