छत्तीसगढ़ में नौतपे में आया मानसून…बारिश का अलर्ट:महाराष्ट्र के रास्ते दंतेवाड़ा पहुंचा, 29 जिलों में गरज-चमक के साथ गिर सकती है बिजली

छत्तीसगढ़ में नौतपे के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 ने समय से 12 दिन पहले ही दस्तक दे दी है। आमतौर पर 8 जून के आसपास पहुंचने वाला मानसून इस बार 28 मई को ही दंतेवाड़ा को पार कर गया है।मौसम विभाग ने इसकी पुष्टि की है। 29 जिलों में बारिश का भी अलर्ट है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार मानसून ने महाराष्ट्र के रास्ते होते हुए छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले से एंट्री ली। मौजूदा समय में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, दंतेवाड़ा, रायगढ़ा, अगरतला और गोलपारा तक पहुंच चुकी है। बस्तर संभाग मानसून की पहली बारिश से भीग चुका है छत्तीसगढ़ में नौतपे के बीच पिछले पांच दिनों में लगभग 2,840 मिलीमीटर पानी बरस चुका है, जो मई में होने वाली सामान्य बारिश से लगभग 6 गुना ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक मई में बारिश का सामान्य कोटा 430 मिमी से 450 मिमी के आसपास रहता है, लेकिन इस बार बारिश ज्यादा है। वहीं मंगलवार को रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। कोरबा जिले में बिजली गिरने से 8वीं के छात्र और एक महिला की मौत हो गई। वहीं अंबिकापुर में तेज बारिश से नदी-नालों में बाढ़ जैसी स्थिति है। बारिश के चलते तापमान में भी तेजी से गिरावट हुई है। आज भी प्रदेश के सभी जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली में गरज-चमक, बिजली और अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ बारिश की संभावना है। इन जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी साथ ही सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बिजली और अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) की संभावना है। पिछले 24 घंटे में 460 मिमी बरसा पानी वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में 460 मिमी से अधिक बारिश हुई है। सबसे ज्यादा 60 मिमी बारिश सुहेला में हुई है। तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान 36.3°C पेंड्रा रोड और कम न्यूनतम तापमान 23.4°C भी पेंड्रा रोड का ही रहा। बारिश की रफ्तार में लगातार हो रहा उतार-चढ़ाव पिछले छह दिन में बारिश की रफ्तार भी फ्लक्चुएट होती रही है। जहां शुक्रवार को अलग-अलग जिलों के 30 से ज्यादा इलाकों में बारिश हुई थी। शनिवार को सिर्फ 12 इलाकों में ही हुई। इसके बाद रविवार को अलग-अलग जिलों के 50 से ज्यादा इलाकों में पानी गिरा। लेकिन सोमवार को सिर्फ 17 इलाकों तक ही बारिश सिमट गई। वहीं मंगलवार को 27 से ज्यादा इलाकों में न्यूनतम 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश कम-ज्यादा, लेकिन तापमान में खास बदलाव नहीं वहीं पिछले दो दिनों के तापमान की बात की जाए तो 25 मई 2025 को प्रदेश का अधिकतम तापमान लगभग 34.4°C था। वहीं 26 मई को यह घटकर 34.1°C हो गया। बदलते तापमान को ग्राफिक्स में समझिए अब जानिए, आज किस जिले में कितनी बारिश होगी मौसम विभाग के मुताबिक आज 7 जिलों के अधिकांश, 9 जिलों के कुछ और बाकी बचे जिलों के कई जगहों पर बारिश हो सकती है। गरज-चमक, बिजली और ओला गिरने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *