छत्तीसगढ़ में बडा प्रशासनिक फेरबदल:IAS कुलदीप शर्मा बलौदा बाजार कलेक्टर,  11 अफसरों को सरकार ने दी नई जिम्मेदारियां

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के संबंध में महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। इसके साथ ही बलौदा बाजार कलेक्टर के रुप में कुलदीप शर्मा को पदस्थ किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. सी.आर. प्रसन्ना (2006 बैच), सचिव सहकारिता विभाग को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं कुलदीप शर्मा (2014 बैच), रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं को अस्थायी रूप से कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पद पर पदस्थ किया गया है। तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग बनाया गया है, साथ ही उन्हें धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर पद पर यथावत रखा गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उक्त पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम 2016 के तहत वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है। इसी प्रकार सौमिल रंजन चौबे (उप सचिव, कृषि विभाग), बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई (अपर कलेक्टर, नारायणपुर), सुमीत अग्रवाल (आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग) और संदीप कुमार अग्रवाल (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर) को यथावत पदस्थ किया गया है। आशीष कुमार टिकरिहा को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन नियुक्त किया गया है, जिसे वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष दर्जा दिया गया है। वहीं ऋषभ कुमार पाराशर (उप सचिव, वित्त) यथावत रहेंगे तथा तरूण कुमार किरण को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कलेक्टर कार्यालय कोरबा पदस्थ किया गया है। पढ़े आदेश की कॉपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *